अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता हानी अब्दुल लतीफ़ ने कहा है आज काहिरा में एक बम धमाका हुआ है जिसके नतीजे में कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं। यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार साढ़े चार बजे हुआ। बम एक कूड़ेदान में लगाया गया था।
मिस्र के शहरी रक्षा संस्थान के एक अधिकारी जनरल सामी यूसुफ ने इस संबंध में कहा है कि यह बम धमाका उस समय हुआ जब नगर निगम के तीन कर्मचारी काहिरा में एक पुल के पास अपनी ड्यूटी अंजाम दे रहे थे। दूसरी ओर सीना में अलअरीश शहर के दक्षिण में हुए बम विस्फोट में 6 सैनिक मारे गये हैं। मरने वालों में सेना के दो अधिकारी भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि मिस्र के सैनिकों पर होने वाले हालिया हमलों के बाद कि जिन में तीस सैनिकों की मौत और इकतीस घायल हुये हैं, देश भर में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिये गये हैं।
1 नवंबर 2014 - 13:53
समाचार कोड: 648470
मिस्र के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता हानी अब्दुल लतीफ़ ने कहा है आज काहिरा में एक बम धमाका हुआ है जिसके नतीजे में कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं।